Dollar Vs Rupee: अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 86 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 93.75 पर बंद

रुपये पर दबाव शायद कुछ समय तक बना रहेगा, क्योंकि तेल की बढ़ती कीमतों के असर को लेकर चिंताओं की वजह से विदेशी निवेशकों ने मार्च में घरेलू शेयर बाज़ार से $8 अरब से ज्यादा की रकम निकाल ली है। यह जनवरी 2025 के बाद से किसी एक महीने में सबसे बड़ी निकासी है।

अमेरिकी डॉलर के समाने रुपये का कमजोर होने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 86 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 93.75 पर बंद हुआ। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच डॉलर में मजबूती और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से घरेलू मुद्रा दबाव में है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने स्थानीय मुद्रा पर और दबाव डाला। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक भावनाओं के बावजूद गिरावट थम नहीं पाई।

Dollar Vs Rupee

रुपया धड़ाम!

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के 180 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने के आसार से भी निवेशकों की भावनाओं पर नकारात्मक असर पड़ा।

End of Feed