Dollar Vs Rial: 1 ईरानी रियाल की कीमत $0.00! ईरानी रियाल की हैरान कर देने वाली कीमत

यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह एक कड़वी सच्चाई है कि डॉलर के मुकाबले रियाल की वैल्यू इतनी गिर चुकी है कि उसे दशमलव के कई अंकों के बाद ही मापा जा सकता है। ईरान में एक आम आदमी को एक ब्रेड का पैकेट या एक कप कॉफी खरीदने के लिए भी हजारों और कभी-कभी लाखों रियाल खर्च करने पड़ते हैं।

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी पावरफुल Currencies की बात होती है, तो अमेरिकी डॉलर का नाम सबसे ऊपर आता है। लेकिन दूसरी ओर, कुछ ऐसी मुद्राएं भी हैं जो वक्त की मार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति के चलते अपनी साख पूरी तरह खो चुकी हैं। इनमें सबसे ऊपर नाम आता है ईरानी रियाल (IRR) का। आज स्थिति यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 ईरानी रियाल की कीमत $0.00 के स्तर पर पहुंच गई है। यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह एक कड़वी सच्चाई है कि डॉलर के मुकाबले रियाल की वैल्यू इतनी गिर चुकी है कि उसे दशमलव के कई अंकों के बाद ही मापा जा सकता है। ईरान में एक आम आदमी को एक ब्रेड का पैकेट या एक कप कॉफी खरीदने के लिए भी हजारों और कभी-कभी लाखों रियाल खर्च करने पड़ते हैं।

Iran Rial Dollar Currency

क्यों आई रियाल की कीमत में इतनी बड़ी गिरावट?

ईरानी रियाल के इस ऐतिहासिक पतन के पीछे कोई एक कारण नहीं, बल्कि दशकों से चली आ रही समस्याओं का एक लंबा सिलसिला है। इसका सबसे मुख्य कारण ईरान पर लगे कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध (Sanctions) हैं। परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और यूरोपीय देशों द्वारा लगाए गए इन प्रतिबंधों ने ईरान की तेल अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है। ईरान अपनी आय के लिए तेल निर्यात पर निर्भर है, और जब उस पर पाबंदी लगी, तो देश में डॉलर की भारी कमी हो गई। मांग और आपूर्ति के इसी असंतुलन ने रियाल को रद्दी के बराबर लाकर खड़ा कर दिया। इसके अलावा, देश के भीतर बढ़ती मुद्रास्फीति (Inflation) और राजनीतिक अस्थिरता ने आग में घी डालने का काम किया है।

End of Feed