बिजनेस

Gaudium IVF IPO Review: 7 ब्रोकरेज और एनालिस्ट ने दी 'Apply' रेटिंग, 75% भरा इश्यू, GMP लुढ़का

Gaudium IVF IPO पहली दिन अभी पूरी तरह सब्सक्राइब नहीं हो पाया है। इसके अलावा ग्रे मार्केट में भी इस इश्यू को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी घटती दिख रही है। हालांकि, इस दौरान 7 ब्रोकरेज और एनालिस्टों ने इस इश्यू को एप्लाई रेटिंग दी है।

Image

गॉडियम आईवीएफ आईपीओ

Photo : Times Now Digital

फर्टिलिटी सेक्टर की कंपनी Gaudium IVF and Women Health का IPO बाजार में खुल चुका है और 9 में से 7 ब्रोकरेज ने इसे ‘Apply’ रेटिंग दी है। पहले दिन इश्यू सिर्फ 0.75 गुना यानी 75 फीदसी सब्सक्राइब हुआ है। हालांकि, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर (QIB) कैटेगरी से एक भी बोली नहीं आई है। ऊपर से GMP भी घटता जा रहा है।

ब्रोकरेज बुलिश

फर्टिलिटी और वुमन हेल्थ सेगमेंट की कंपनी Gaudium IVF IPO को लेकर भले ही निवेशकों की पहले दिन बहुत दमदार प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है। लेकिन, 7 ब्रोकरेज और एनालिस्ट ने इस इश्यू को ‘Apply’ की रेटिंग दी है। ऐसे में ब्रोकरेज का बुलिश व्यू साफ दिख रहा है। लेकिन, साथ ही निवेशकों में हिचकिचाहट भी बनी हुई है। इश्यू को एप्लाई रेटिंग देने वालों में कुंवरजी फिनस्टॉक, DRChoksey Finserv, Arihant Capital, BP Equities, SMIFS, Swastika Investmart और Ventura Securities जैसे ब्रोकरेज हाउस व एनालिस्ट शामिल हैं। कुल मिलाकर ब्रोकरेज IVF इंडस्ट्री में ग्रोथ की लंबी संभावनाओं पर दांव लगा रहे हैं और कंपनी का RoNW 41.71% मजबूत रिटर्न प्रोफाइल दिखा रहा है।

सब्सक्रिप्शन में QIB की बेरुखी

पहले दिन 3:09 बजे तक IPO कुल 0.75 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में 1.19 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि NII कैटेगरी 0.71 गुना भरी। सबसे बड़ा झटका QIB सेगमेंट में दिखा, जहां एंकर को छोड़कर 0.00 गुना सब्सक्रिप्शन रहा। कुल 1.46 करोड़ शेयरों के मुकाबले 1.09 करोड़ शेयरों पर ही बोली लगी। कुल एप्लिकेशन 35,801 दर्ज हुए। मार्केट का साफ संदेश है कि संस्थागत निवेशक फिलहाल दूरी बनाए हुए हैं।

कैटेगरीसब्सक्रिप्शन (x)ऑफर किए गए शेयरबिड किए गए शेयरकुल राशि* (₹ करोड़)
Anchor1.0062,65,86062,65,86049.50
QIB (Ex Anchor)0.0041,77,24000
NII0.7131,32,93022,11,30017.47
Retail1.1973,10,17086,97,78068.71
कुल (Anchor छोड़कर)0.751,46,20,3401,09,09,08086.18

GMP भी ठंडा, लगातार गिरावट

IPO का प्राइस बैंड 79 रुपये है। 20 फरवरी दोपहर तक GMP 8.5 रुपये पर स्थिर रहा। अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 87.5 रुपये बनता है, यानी करीब 10.76% संभावित गेन। हालांकि 17 फरवरी को GMP 15 रुपये तक गया था, जो अब घटकर 8.5 रुपये रह गया है। यह बताता है कि ग्रे मार्केट में भी उत्साह कम हुआ है।

तारीखIPO प्राइस (₹)GMP (₹)अनुमानित लिस्टिंग प्राइस (₹)संभावित गेन (%)अनुमानित मुनाफा* (₹)
20-02-2026 (Open)798.587.510.76%1,606.5
19-02-2026798.587.510.76%1,606.5
18-02-202679129115.19%2,268
17-02-202679159418.99%2,835

पीयर्स की तुलना में कैसा है वैल्यूएशन?

31 मार्च, 2025 के आंकड़ों के आधार पर कंपनी का EPS 3.12 रुपये और NAV 7.54 रुपये है। RoNW 41.71% मजबूत है। कंपनी के लिस्टेड पीयर्स में Progyny Inc से तुलना करें, तो वह 41.56x P/E पर ट्रेड कर रही है, जबकि Inspire IVF का P/E 11.43x है। हालांकि, Gaudium का P/E अभी फाइनल वैल्यूएशन के आधार पर आकर्षक माना जा रहा है, लेकिन QIB की अनुपस्थिति चिंता का विषय है।

कंपनी का नामEPS (₹)NAV (₹/शेयर)P/E (x)RoNW (%)P/BV (x)
Gaudium IVF and Women Health Ltd.3.127.54—*41.71—*
Progyny Inc.50.52394.2041.5612.905.33
Inspire IVF Public Company0.174.3411.433.970.25

रेटिंग मजबूत, लेकिन भरोसा अधूरा

Gaudium IVF IPO में ब्रोकरेज का भरोसा दिख रहा है, लेकिन संस्थागत निवेशकों की दूरी और गिरता GMP संकेत दे रहा है कि बाजार फिलहाल सावधानी बरत रहा है। रिटेल निवेशकों की भागीदारी ठीक-ठाक है, लेकिन असली दिशा QIB बुकिंग और अगले दो दिनों की सब्सक्रिप्शन ट्रेंड तय करेगी। लिस्टिंग गेन सीमित दायरे में दिख रहा है, इसलिए निवेशकों को वैल्यूएशन और जोखिम दोनों पर संतुलित नजर रखनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article