आपके नाम पर बनी है फर्जी कंपनी? इनकम टैक्स पोर्टल पर ऐसे चेक करें रिकॉर्ड

क्या आपके नाम या पैन कार्ड (PAN Card) का गलत इस्तेमाल करके किसी ने फर्जी कंपनी बना ली है? जानिए कैसे यह फ्रॉड आपके वित्तीय रिकॉर्ड को नुकसान पहुंचा सकता है और इनकम टैक्स पोर्टल से इसे चेक करने की आसान प्रक्रिया।

पैन कार्ड (PAN Card) भारत में किसी भी व्यक्ति का सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय पहचान पत्र होता है। बैंक अकाउंट खुलवाना हो, शेयर बाजार में निवेश करना हो, लोन लेना हो या आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करना हो हर जगह पैन कार्ड की आवश्यकता होती है। हालांकि, आज के डिजिटल युग में पैन कार्ड से जुड़े फ्रॉड के मामलों में काफी तेजी आई है। साइबर ठग और शेल कंपनियां लोगों की अनजाने में लीक हुई पैन जानकारियों का गलत इस्तेमाल करके उनके नाम पर फर्जी कंपनियां (Fake/Shell Companies) पंजीकृत करवा लेती हैं या गैर-कानूनी वित्तीय लेन-देन करने लगती हैं।

Pan Card

आपके नाम पर बनी है फर्जी कंपनी? इनकम टैक्स पोर्टल पर ऐसे चेक करें रिकॉर्ड

पैन कार्ड से कैसे होती है टैक्स चोरी?

पैन कार्ड के इस तरह के दुरुपयोग से सबसे बड़ा झटका आयकर विभाग (Income Tax Department) के नोटिस के रूप में लगता है। जब फर्जी कंपनियां आपके पैन कार्ड के जरिए करोड़ों का लेन-देन या टैक्स चोरी करती हैं, तो आयकर विभाग का सिस्टम इसे आपके पैन खाते में दर्ज कर लेता है। नतीजतन, भले ही आपको इस बात की भनक तक न हो, लेकिन टैक्स की भारी-भरकम देनदारी आपके सिर पर आ जाती है। इसके अलावा, गलत कमर्शियल लेन-देन दर्ज होने से आपका सिबिल स्कोर (CIBIL Score) भी बुरी तरह प्रभावित हो सकता है और आपका टैक्स रिफंड भी अटकाया जा सकता है।

End of Feed