Stocks में सिर्फ P&L देखते हैं? जानें बैलेंस शीट और कैश फ्लो में छिपी असली कहानी

Devina Mehra
Expert view: Devina Mehra

निवेश करने से पहले जब स्टॉक्स पर रिसर्च करते हैं, ताे ज्यादातर रिटेल निवेशक कंपनी के फाइनेंशियल स्टेटमेंट में दिए गए प्रॉफिट ऑल लॉस तक देखने की जहमत करते हैं। लेकिन, कहानी बैलेंस शीट और कैश फ्लो में होती है।

Stocks Market Investment Tips : जब किसी कंपनी का शेयर खरीदते हैं, तो उसके नतीजे देखते हैं। यह अच्छी बात है। एक सचेत निवेशक के तौर पर कंपनी की वित्तीय स्थिति को जरूर देखना चाहिए। लेकिन, सिर्फ प्रॉफिट और लॉस (P&L) के आधार पर ही निवेश का फैसला कर लेते हैं, तो फिर से सोचें। क्योंकि, दिग्गज निवेशक और फर्स्ट ग्लोबल की संस्थापक Devina Mehra का कहना है कि यह पर्याप्त नही है। क्योंकि, अक्सर कंपनियां P&L को मैनेज कर लेती हैं। लेकिन, कुछ आंकड़े और रेश्यो ऐसे होते हैं, जो कंपनी की हकीकीत बयां करते हैं।

Stocks Market Investment

शेयर बाजार में निवेश से पहले जरूर देखें ये चीजें

देविना मेहरा के मुताबिक किसी कंपनी को समझने के लिए सिर्फ प्रॉफिट और लॉस स्टेटमेंट यानी P&L देखना काफी नहीं है। कई बार कंपनी की असली कहानी उसकी बैलेंस शीट (Balance Sheet) और कैश फ्लो (Cash Flow) में छिपी होती है। यही वजह है कि किसी कंपनी का प्रॉफिट तेजी से बढ़ रहा हो, फिर भी निवेशक के लिए यह जरूरी है कि वह देखे कि यह प्रॉफिट कैश में बदल भी रहा है या नहीं।

End of Feed