Hotel Bill में हर एक्स्ट्रा चार्ज देना जरूरी नहीं! Service Charge को लेकर आप न करें ये गलती

रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद बिल आते ही उसमें दिए गए सभी चार्ज को देखकर हर व्यक्ति यही सोचता है कि सारे चार्ज देने ही होंगे। हालांकि, सर्विस चार्ज को लेकर ऐसा नहीं है। इसे हटवाया जा सकता है।

होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद जब बिल हाथ में आता है, तो कई बार उसमें खाने की कीमत और टैक्स के अलावा 5 से 10 प्रतिशत तक सर्विस चार्ज भी जुड़ा होता है। ग्राहक अक्सर इसे जरूरी शुल्क समझकर चुका देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करना हमेशा जरूरी नहीं है। उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े नियमों के तहत होटल और रेस्टोरेंट ग्राहकों से मनमाने तरीके से अनिवार्य सर्विस चार्ज नहीं वसूल सकते। अगर होटल ऐसे करते हैं तो यह उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन माना जा सकता है।

Service Charge

बिल में दिए गए सर्विस चार्ज को लेकर आप न करें ये गलती (AI Generated Image)

दरअसल, दिल्ली के शांगरी-ला इरोस होटल के ‘मिस्टर चाय’ रेस्टोरेंट पर ग्राहकों के बिल में बिना सहमति 10% सर्विस चार्ज जोड़ने के मामले में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि सर्विस चार्ज को लेकर नियम क्या कहते हैं-

End of Feed