Health Insurance ले रखे हैं? इन 5 Riders के बारे में जरूर जानें, रहेंगे ज्यादा सुरक्षित

राइडर्स आपकी हेल्थ पॉलिसी को थोड़ा महंगा तो बनाते हैं, लेकिन साथ ही वे आपकी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को कहीं व्यापक भी बनाते हैं। हेल्थ इंश्योरेंस के साथ राइडर्स लेना ज्यादा फायदेमंद होता है।

तेजी से बढ़ते इलाज खर्च के इस दौर में हेल्थ इंश्योरेंस बहुत जरूरी हो गया है। कोरोना महामारी के बाद हेल्थ इंश्योरेंस लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हालांकि, आज भी बहुत सारे लोग अपनी जरूरत के अनुसार हेल्थ इंश्योरेंस का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते जब जरूरत पड़ती है तो वित्तीय दबाब का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको 5 राइडर के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार लेकर पॉलिसी को कस्टमाइज कर सकते हैं। ये राइडर न सिर्फ आपकी कवरेज को बढ़ाएंगे बल्कि आपको ज्यादा सुरक्षित भी करेंगे।

Health Insurance

हेल्थ इंश्योरेंस

राइडर क्या है?

राइडर अतिरिक्त सुविधाएं हैं जो इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ आती हैं। अपने इंश्योरेंस में राइडर जोड़कर आप बहुत कम कीमत पर अतिरिक्त फायदे पा सकते हैं। ये आपकी बेसिक इंश्योरेंस पॉलिसी को और ज्यादा व्यापक बनाते हैं। उदाहरण के लिए, आप अपने हेल्थ इंश्योरेंस में मैटरनिटी कवरेज और अपने लाइफ इंश्योरेंस में एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट जोड़ सकते हैं। राइडर के लिए प्रीमियम की रकम पॉलिसीहोल्डर की उम्र, कवरेज की रकम, इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रकार, पॉलिसी की शर्तों आदि पर निर्भर करती है।

End of Feed