SIP: पांच साल में हो सकते हैं 19 लाख के मालिक, जानें यह कैसे होगा संभव?

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 16, 2024, 05:47 PM IST

SIP: अगर आप जल्द ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो आपके लिए म्यूचुअल फंड बेहतर ऑप्शन है। क्वांट स्मॉल कैप फंड में हर महीने 10 हजार रुपए सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए निवेश करने पर 5 साल में 19 लाख रुपए प्राप्त कर सकते हैं।

SIP: आप भी जल्द अधिक से अधिक कमाना चाहते हैं तो म्यूचुअल फंड में निवेश करें। म्यूचुअल फंड में निवेश करने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। आपको टैक्स कटौती समेत कई लाभ मिल सकते हैं। इसके अलावा म्यूचुअल फंड प्रोफेशनली तौर मैनेज्ड और सस्ता भी है। आप इसमें कम से कम और अधिक से अधिक में निवेश कर सकते हैं। उच्च रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। इसमें स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड आपको मिड-कैप या लार्ज कैप म्यूचुअल फंड की तुलना में तेज रिटर्न दे सकते हैं। इसमें स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम है, जो पांच साल में अपने बेंचमार्क इंडेक्स से भी अधिक शानदार रिटर्न दिया है। यह स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड "क्वांट स्मॉल कैप फंड" (Quant Small Cap Fund) है। इसमें सिर्फ 10,000 रुपए प्रति माह की सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) करने पर 5 वर्षों में 19 लाख रुपए प्राप्त कर सकते हैं।

Investment in Mutual Funds, Systematic Investment Plan, Quant Small Cap Fund, Investment Tips

म्यूचुअल फंड में निवेश कर कमा सकते हैं लाखों

क्या है क्वांट स्मॉल कैप फंड (Quant Small Cap Fund)?

क्वांट स्मॉल कैप फंड खासकर स्मॉल कैप शेयरों में निवेश करता है। ऐस इक्विटीज के मुताबिक इकोनॉमिक टाइम्स ने बताया कि इस फंड ने 49% की इंटरनल रेट ऑफ रिटर्न्स (XIRR) दिया है। जिससे 10 फरवरी 2019 और 10 फरवरी 2024 के बीच किए गए 6 लाख रुपये के कुल निवेश पर 13 लाख रुपए की कमाई हुई है। CAGR रिटर्न वर्तमान में 59% है। यह स्कीम 29 अक्टूबर 1996 को शुरू की गई थी और इसे निफ्टी स्मॉलकैप 250 टीआरआई के मुकाबले बेंचमार्क दिया है है। इस समय सीमा के दौरान इसने 35% के XIRR जबकि 40% के CAGR पर रिटर्न दिया है। इस स्कीम की लॉक-इन अवधि नहीं है और यह स्मॉलकैप फंड कैटेगरी में आती है। इस स्कीम का मुख्य निवेश टारगेट छोटी कैप कंपनियों के पोर्टफोलियो में निवेश करके लॉन्ग टर्म में अधिक से अधिक लाभ कमाया जाए।

End of Feed