दिवाली स्टॉक मार्केट हॉलिडे Dates, NSE और BSE ट्रेडिंग शेड्यूल और मुहूर्त ट्रेडिंग टाइमिंग्स, जानें सारी जानकारी यहां

दिवाली के मौके पर शेयर बाजार में भी खास हलचल देखने को मिलती है। हर साल की तरह इस बार भी निवेशक मुहूर्त ट्रेडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार एनएसई और बीएसई दोनों एक्सचेंजों ने दिवाली की छुट्टियों और ट्रेडिंग शेड्यूल की घोषणा कर दी है। दिवाली पर मार्केट सीमित समय के लिए खुलेगा, जबकि बाकी दिनों में छुट्टी रहेगी। आइए जानते हैं इस साल दिवाली स्टॉक मार्केट हॉलिडे डेट्स, NSE-BSE ट्रेडिंग शेड्यूल और मुहूर्त ट्रेडिंग टाइमिंग्स की पूरी जानकारी।

अगर आप भी शेयर बाजार से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है क्योंकि दिवाली से पहले और बाद में शेयर बाजार 2 दिन तक बंद रहने वाला है। ऐसे में बाजार की बंदी का असर आपकी कमाई पर पड़ेगा क्योंकि आपको कमाई के कम मौके मिलेंगे। दिवाली का त्यौहार सिर्फ घरों में नहीं, शेयर बाजार में भी खास तरीके से मनाया जाता है। इस साल निवेशकों के लिए ट्रेडिंग कैलेंडर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Diwali share market

दिवाली के दिन यानी 20 अक्टूबर 2025 को शेयर बाजार खुले रहेंगे, जबकि 21 और 22 अक्टूबर को मार्केट बंद रहेगा। हालांकि, 21 अक्टूबर को ही निवेशकों के लिए सबसे शुभ समय यानी मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा।

End of Feed