Dividend Issue, Stock Split, Bonus Issue: शेयर बाजार में कॉरपोरेट एक्शंस के चलते कई स्टॉक्स फोकस में हैं। इनमें विडेंड, बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट जैसी घोषणाओं के चलते ये स्टॉक ex-date पर ट्रेड कर रही हैं। बोनस और डिविडेंड जैसे फायदे उठाने के लिए निवेशकों के पोर्टफोलियो में ये शेयर एक्स डेट से पहले होने चाहिए। इस तरह इन स्टॉक्स में हो रहे एक्शन का फायदा उठाने के लिए आज आखिर दिन है।
डिविडेंड शेयर (फोटो क्रेडिट, कैन्वा)
ARSS इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स : कंपनी के मामले में यह ex-date किसी डिविडेंड या बोनस से जुड़ी नहीं है। बल्कि, रेजोल्यूशन प्लान और सस्पेंशन से जुड़े घटनाक्रम के कारण अहम है। यह अपडेट IBC प्रक्रिया के तहत पुनर्गठन या संभावित रिवाइवल से जुड़ा है, जिसका असर शेयर की ट्रेडिंग और निवेशक सेंटिमेंट पर पड़ सकता है।
कैन फिन होम्स : हाउसिंग फाइनेंस कंपनी Can Fin Homes आज Rs 7 प्रति शेयर के इंटरिम डिविडेंड के लिए ex-date पर ट्रेड कर रही है। जो निवेशक रिकॉर्ड डेट से पहले शेयरधारक थे, वे इस कैश डिविडेंड के पात्र होंगे। इंटरिम डिविडेंड आमतौर पर साल के बीच में घोषित किया जाता है, जिससे निवेशकों को तुरंत कैश रिटर्न मिलता है।
डॉ. लाल पैथ लैब्स: डायग्नोस्टिक सेक्टर की दिग्गज कंपनी Dr Lal PathLabs आज अपने 1:1 बोनस इश्यू के लिए एक्स डेट पर है। बोनस इश्यू के तहत कंपनी के योग्य शेयरधारकों को प्रत्येक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। बोनस इश्यू से शेयरों की संख्या बढ़ती है, हालांकि कुल निवेश वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होता।
स्पेस इनक्यूबैट्रिक्स : Space Incubatrics Technologies आज स्टॉक स्प्लिट के लिए एक्स डेट पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी ने शेयर की फेस वैल्यू को 10 रुपये से घटाकर 1 रुपये करने का फैसला किया है। स्टॉक स्प्लिट का मकसद शेयर की लिक्विडिटी बढ़ाना और रिटेल निवेशकों की भागीदारी को आसान बनाना होता है।
यूनीफिंज कैपिटल : Unifinz Capital India आज अपने 4:1 बोनस इश्यू के लिए एक्स टेड पर है। कंपनी अपने शेयर पर निवेशकों को प्रत्येक शेयर पर चार अतिरिक्त शेयर दे रही है। ऐसे बड़े बोनस इश्यू आमतौर पर शेयर की लिक्विडिटी बढ़ाने और निवेशकों को रिवॉर्ड देने के लिए लाए जाते हैं।
| Company Name | Corporate Action | Ex-Date |
|---|---|---|
| ARSS Infrastructure Projects Ltd | Resolution Plan / Suspension Update | 19 Dec 2025 |
| Can Fin Homes Ltd | Interim Dividend – Rs 7 | 19 Dec 2025 |
| Dr Lal PathLabs Ltd | Bonus Issue 1:1 | 19 Dec 2025 |
| Space Incubatrics Technologies Ltd | Stock Split Rs 10 से Rs 1 | 19 Dec 2025 |
| Unifinz Capital India Ltd | Bonus Issue 4:1 | 19 Dec 2025 |
क्या होता है Ex-Date का मतलब?
Ex-Date वह तारीख होती है, जिसके बाद शेयर खरीदने वाले निवेशक को घोषित डिविडेंड, बोनस या स्टॉक स्प्लिट का लाभ नहीं मिलता। इन कॉरपोरेट एक्शंस का फायदा पाने के लिए निवेशकों को ex-date से पहले शेयर होल्ड करना जरूरी होता है।
