Gillette India Dividend: जिलेट कंपनी इंक (Gillette Co. Inc) और भारत के पोद्दार समूह (Poddar Group) के मल्टीनेशनल जॉइंट वेंचर जिलेट इंडिया (Gillette India) ने 30 जून 2023 को समाप्त वर्ष के लिए 50 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड (Dividend) का ऐलान किया है। बता दें कि कंपनी जुलाई-जून वित्तीय वर्ष को फॉलो करती है। इसीलिए 30 जून को खत्म हुए वर्ष के लिए इसने डिविडेंड का ऐलान किया है।
जिलेट इंडिया देगी डिविडेंड
कब मिलेगा डिविडेंड
जिलेट इंडिया की 39वीं एजीएम (AGM) या सालाना आम बैठक में सदस्यों की मंजूरी के बाद इस डिविडेंड का भुगतान 30 नवंबर, 2023 से 26 दिसंबर, 2023 के बीच किया जाएगा।
दो सालों में सबसे अधिक
जिलेट इंडिया द्वारा घोषित किया गया 50 रुपये का डिविडेंड पिछले दो वर्षों में सबसे अधिक है। इससे पहले कंपनी ने 50 रुपये के डिविडेंड का ऐलान आखिरी बार मई 2021 में किया था। 30 जून को समाप्त तिमाही में कंपनी ने 92 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक है।
कितनी बढ़ी आमदनी
जून तिमाही के लिए कंपनी की इनकम 12 प्रतिशत बढ़कर 619 करोड़ रुपये हो गई, जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट साल-दर-साल 29 प्रतिशत बढ़कर 144 करोड़ रुपये हो गया। जून तिमाही के लिए इसका EBITDA मार्जिन पिछले साल के 20.2 प्रतिशत से 3% बढ़कर 23.2 प्रतिशत हो गया। जिलेट इंडिया में 75 प्रतिशत इक्विटी प्रमोटरों के पास है, जबकि बाकी पब्लिक के पास है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
