DHLF Bank Fraud: कौन है धीरज वधावन? जिसने विजय माल्या और नीरव मोदी से भी किया बड़ा बैंक फ्रॉड

Who Is Dheeraj Wadhawan: पीएनबी के बाद डीएचएलएफ (DHFL) बैंक फ्रॉड सामने आया। सीबीआई ने इस घोटाले के लिए धीरज वधावन (Dheeraj Wadhawan) को गिरफ्तार किया। यह विजय माल्या, नीरव मोदी के बैंक घोटाले से भी बड़ा घोटाला है। आइए जानते हैं धीरज वधावन कौन है।

Who Is Dheeraj Wadhawan: पीएनबी के बाद डीएचएलएफ (DHFL) बैंक फ्रॉड (Bank Fraud) सामने आया है। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 34000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी को लेकर डीएचएफएल बैंक के पूर्व प्रमोटर धीरज वधावन (Dheeraj Wadhawan) को गिरफ्तार किया। इसने बैंक फ्रॉड के मामले में विजय माल्या और नीरव मोदी को भी पीछे छोड दिया है। सीबीआई ने धीरज और उनके भाई कपिल वधावन के खिलाफ 34000 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने देश के बैंकों से करीब 9900 करोड़ फ्रॉड करके भाग गया है। नीरव मोदी ने पीएनबी बैंक से 14000 करोड़ रुपए चूना लगाकर देश से भाग गया। इन दो बैंक फ्रॉड से भी बड़ा है डीएचएलएफ (DHFL) बैंक फ्रॉड। यह देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला साबित हो सकता है।

DHLF Bank Fraud, DHLF Bank Scam, Who is Dheeraj Wadhawan

DHLF Bank Fraud के सबसे बड़े आरोपी धीरज वधावन

कौन हैं धीरज वधावन

धीरज वधावन दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ( DHFL ) के प्रमोटर थे। ये डीएचएलएफ बैंक के टॉप मैनेजमेंट टीम में थे। धीरज के भाई कपिल वधावन (Kapil Wadhawan) बैंक के चेयरमैन और मैजनेजिंग डायरेक्टर थे। धीरज वधावन डायरेक्टर थे। वधावन ब्रदर्स ने कारोबारी सुधाकर शेट्टी और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर बैंक धोखाधड़ी की साजिश रची थी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले 17 बैंकों के कंसोर्टियम से डीएचएफएल के नाम पर 42,871 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधाएं हासिल की थीं। इसके बाद भाइयों ने डीएचएफएल से मिले पैसे को लोन के रूप में उनसे जुड़ी कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद डीएचएफएल ने कंसोर्टियम को 34,615 करोड़ रुपए का बकाया लोन नहीं चुकाया। धोखाधड़ी की गई कुल राशि में से वधावन बंधुओं ने कथित तौर पर लोन की आड़ में डीएचएफएल से 24,595 करोड़ रुपये निकालने के लिए उनसे जुड़ी 66 संस्थाओं या उनके सहयोगियों का इस्तेमाल किया। जिनमें से 11,909 करोड़ रुपए अभी भी बकाया है।

End of Feed