Vistara Airline: विस्तारा एयरलाइन की उड़ाने रद्द और लेट होने का मामाल बढ़ी, डीजीसीए ने डेली रिपोर्ट मांगी

Vistara Airline: एयरलाइन ने सोमवार को चालक दल की अनुपलब्धता के कारण करीब 50 उड़ानें रद्द कर दीं और कई उड़ानों में देरी हुईं।विस्तारा ने चालक दल की समस्या के बीच अस्थायी रूप से उड़ानों में कटौती करने का फैसला किया है।

Vistara Airline:विस्तारा एयरलाइन की उड़ानों के रद्द होने और देरी होने के बढ़ते मामले को देखते हुए एयरलाइन रेगुलेटर डीजीसीए एक्शन में आ गया है। उसने विस्तारा को उड़ान रद्द होने के साथ-साथ देरी होने पर दैनिक रूप से जानकारी देने को कहा है।नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, यह सुनिश्चित करने के लिए वह विस्तारा के उड़ान रद्द करने के मामलों पर करीबी नजर रख रही है।एयरलाइन द्वारा पायलटों की कमी के कारण हाल ही में बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करने के मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है।

DGCA

विस्तारा पर डीजीसीए की नजर

कितना हुआ असर

डीजीसीए ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि विस्तारा की विभिन्न उड़ान बाधाओं के मद्देनजर उसने एयरलाइन को रद्द की जा रही और विलंबित उड़ानों की दैनिक जानकारी तथा विवरण देने को कहा है।डीजीसीए के अधिकारी उड़ान रद्द होने और देरी की स्थिति में यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए जरूरी आवश्यकताओं का अनुपालन सुनिश्चित करने के वास्ते भी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।ऐसा यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए किया गया है।

End of Feed