444 दिनों की स्पेशल FD में ₹5 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? जानें SBI, PNB और BoB समेत प्रमुख बैंकों का रिटर्न

सरकारी बैंक खास अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ज्यादा रिटर्न देते हैं, जो सामान्य टर्म डिपॉजिट से बेहतर होता है। इनमें से, 444-दिन वाली FD स्कीम उन आम नागरिकों के बीच लोकप्रिय है।

देशभर के निवेशकों के बीच सरकारी बैंकों की अलग साख है। इसलिए वो बचत का पैसा सरकारी बैंकों में रखना पसंद करते हैं। अगर आप भी निवेश करने की सोच रहे हैं तो हम आपको सरकारी बैंकों के स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम के बारे में बता रहे हैं। इनमें आपको रेगुलर एफडी के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलेगा। आइए जानते हैं कि कई सरकारी बैंकों (PSU बैंकों) की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली 444-दिन की स्पेशल FD स्कीम के बारे में।

Bank Fd

बैंक एफडी

SBI की 444-दिन की FD पर ब्याज दर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपनी 'अमृत वृष्टि' स्कीम के तहत 444-दिन की स्पेशल FD की सुविधा दे रहा है। बैंक अभी इस डिपॉजिट पर आम नागरिकों को सालाना 6.45% की ब्याज दर दे रहा है।

End of Feed