₹250 की मंथली SIP से जमा करें 11.50 लाख रुपये, यहां समझें पूरा कैलकुलेशन

अगर आप कम कमाते हैं तो भी सिप से बड़ी रकम जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको रेगुलर सिप लंबे समय तक करना होगा। सिप हमेशा लंबी अवधि में बेस्ट रिटर्न देता है।

SIP Calculator: छोटे निवेशकों के बीच SIP काफी पॉपुलर है। इसकी वजह इसका लचीला होना है। मतलब, यह हर छोटे निवेशकों के लिए बना हुआ है। बहुत कम कमाई वाले निवेशक भी यह सिप शुरू कर सकते हैं। आपको बता दें कि पूंजी बाजार नियामक सेबी ने सिप का प्रसार छोटे निवेशकों तक पहुंचाने के लिए बहुत ही छोटी रकम से सिप शुरू करने का सुझाव दिया था। उसके बाद बहुत सारी म्यूचुअल फंड हाउस ने महज 250 रुपये के निवेश से जननिवेश एसआईपी (JanNivesh SIP) लॉन्च किया। फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि यह सिप उन निवेशकों के लिए बेहतर है, जिनकी फिक्स आय नहीं है। रेहड़ी-पटरी वाले, दिहाड़ी मजदूर, गिग वर्कर्स आदि इस जननिवेश एसआईपी के जरिये निवेश शुरू अपने भव्ष्यि को बेहतर बना सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे 250 रुपये की सिप से भी 11 लाख रुपये से अधिक जमा किया जा सकता है।

सिप

सिप (Istock)

250 रुपये के सिप से कैसे जमा होगा 11.50 लाख रुपये?

  • मंथली निवेश: 250 रुपये
  • निवेश पर सालाना रिटर्न: 14% अनुमानित
  • निवेश की अवधि: 30 साल
  • कुल निवेश की रकम: 90,000 रुपये
  • कुल निवेश पर मिला रिटर्न: 10,59,905 रुपये
  • 30 साल बाद कुल अनुमानित रकम: 11,49,905 रुपये

End of Feed