नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम में बढ़ी फ्लैट की डिमांड, कीमतों में भी उछाल, जानें क्या है रेट

Residential Property Demand And Price: देश की राजधानी दिल्ली से सटे एनसीआर में घरों यानी फ्लैट्स की डिमांड बढ़ी है। मैजिकब्रिक्स की प्रॉपइंडेक्स रिपोर्ट (जुलाई-सितंबर 2024) के मुताबिक 8.3% कीमतों वृद्धि के बीच आवासीय मांग में 12.3% तिमाही-दर-तिमाही बढ़ोतरी हुई है। लेकिन घरों की आपूर्ति में 2.8% तिमाही-दर-तिमाही वृद्धि हुई है। इसका असर कीमतों पर भी पड़ा है। जानिए अब क्या है रेट।

Residential Property Demand And Price: भारत के अग्रणी रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म मैजिकब्रिक्स द्वारा हाल ही में जारी प्रॉपइंडेक्स रिपोर्ट (जुलाई-सितंबर 2024) के अनुसार जुलाई और सितंबर 2024 के बीच घरों की डिमांड में तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) में 12.3% की वृद्धि हुई, जबकि कीमतों में 8.3% की वृद्धि हुई। मैजिकब्रिक्स प्लेटफॉर्म पर 2 करोड़ से अधिक ग्राहकों की प्राथमिकताओं के आधार पर पाया गया कि तिमाही-दर-तिमाही के आधार पर नोएडा में 16.9%, गुरुग्राम में 15.5% और ग्रेटर नोएडा 15.1% घरों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। जुलाई-सितंबर 2024 अवधि के दौरान आवासीय कीमतों में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई।

Residential Property Demand And Price

एनसीआर में घरों की कीमतों में इजाफा

इतनी बढ़ गई प्रॉपर्टी की कीमत

रिपोर्ट के अनुसार नोएडा में औसत दर पिछली तिमाही में 9,945 रुपये प्रति स्क्वायर फीट की तुलना में 11,625 रुपये प्रति स्क्वायर फीट तक पहुंच गई। जुलाई और सितंबर 2024 के बीच गुरुग्राम में औसत प्रॉपर्टी रेट 14,650 रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गई और ग्रेटर नोएडा में यह बढ़कर 7,752 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई।

End of Feed