दिल्ली में महंगी हुई बिजली, जानें कितना बढ़ा रेट और कब से होगा लागू?

दिल्ली वालों को महंगी बिजली का झटका लगा है. गैस, पेट्रोल-डीजल के साथ कोयले की कीमतें बढ़ने से बिजली उत्पादन महंगा हुआ है। आइए जानते हैं कब से नया बिल आपकी जेब का बोझ बढ़ा सकता है?

पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं पर भी दिखने लगा है। गैस, पेट्रोल-डीजल के साथ कोयले की कीमतें बढ़ने से बिजली उत्पादन महंगा हुआ है। इसी बढ़ी हुई लागत को देखते हुए दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों ने डीईआरसी से ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार (FPPAS) बढ़ाने की मांग की थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब तक बिजली कंपनियां उपभोक्ताओं से 10% FPPAS वसूल रही थीं, लेकिन बढ़ती ईंधन लागत के कारण अतिरिक्त वसूली की अनुमति दी गई है।

Delhi Electricity Bill

डीईआरसी के नए आदेश के तहत:

  • बीआरपीएल उपभोक्ताओं से अतिरिक्त 7.94%
  • बीवाईपीएल अतिरिक्त 7.43%
  • टीपीडीडीएल अतिरिक्त 6%
  • FPPAS वसूल सकेगी।

End of Feed