Apollo Micro Systems की नए साल की धमाकेदार शुरुआत हुई है। कंपनी ने साल के पहले दिन रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि उसकी सहायक कंपनी को 150 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डस की वजह से कंपनी के शेयर में मजबूती देखने को मिल रही है। स्टॉक करीब 3% चढ़कर ₹280 तक पहुंच गया है। ET Now पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर में यह तेजी मजबूत ऑर्डर फ्लो और Make in India थीम से जुड़ी डिफेंस डिमांड की वजह से आई है।
डिफेंस स्टॉक में तेजी (इमेज क्रेडिट, ओपन एआई)
दो दिन में ₹570 करोड़ की ऑर्डर बुक बढ़ी
कंपनी की सब्सिडियरी को दो दिन के भीतर कुल ₹570 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। ताजा ऑर्डर ₹150 करोड़ का है, जो एक निजी कंपनी से हासिल हुआ है। इससे पहले 31 दिसंबर को कंपनी ने लगभग ₹420 करोड़ के ऑर्डर हासिल किए थे। लगातार मिल रहे ये ऑर्डर यह संकेत देते हैं कि कंपनी की डिफेंस और इंडस्ट्रियल सेगमेंट में मांग बनी हुई है।
कोल इंडिया ग्रुप से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट
31 दिसंबर को मिले ऑर्डर में Coal India की एक सब्सिडियरी से मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल है। अपोलो माइक्रो सिस्टम की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी IDL Explosives Limited को कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनियों को बल्क एक्सप्लोसिव सप्लाई करने का ₹419.39 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसके अलावा, काट्रेज एक्सप्लोसिव के लिए एक एक्सपोर्ट ऑर्डर भी मिला है। कुल मिलाकर IDL Explosives को मिले ऑर्डर्स की वैल्यू ₹420.89 करोड़ है।
नॉर्मल बिजनेस, बड़ा संकेत
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में साफ किया है कि ये सभी ऑर्डर नॉर्मल बिजनेस कोर्स में मिले हैं। ET Now के मुताबिक, यह बात अहम है क्योंकि इससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी को मिल रहे ऑर्डर किसी एक-off डील का हिस्सा नहीं, बल्कि लगातार बनती मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन का नतीजा हैं।
5 साल में बना मल्टीबैगर
Apollo Micro Systems का लॉन्ग टर्म ट्रैक रिकॉर्ड भी निवेशकों का ध्यान खींचता है। बीते 5 साल में शेयर करीब 2,100% उछल चुका है, जिससे यह डिफेंस सेक्टर का चर्चित स्मॉलकैप मल्टीबैगर बन गया है। मौजूदा ऑर्डर फ्लो और Make in India के तहत डिफेंस प्रोडक्शन पर बढ़ते फोकस ने एक बार फिर इस स्टॉक को बाजार के रडार पर ला दिया है।
डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
