Daily vs Monthly SIP: एसआईपी का कौन-सा तरीका दिला सकता है बेहतर रिटर्न? समझें अंतर

Daily vs Monthly SIP: म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए एसआईपी एक बेहद आसान तरीका है। लेकिन सवाल यह कि डेली और मंथली एसआईपी में से कौन-सा तरीका बेहतर रिटर्न दिला सकता है।

Daily vs Monthly SIP: म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश के लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) एक आसान तरीका है। इसमें निवेशक तय अंतराल पर निश्चित रकम निवेश करते हैं। आमतौर पर लोग मंथली SIP चुनते हैं, लेकिन डेली SIP यानी रोजाना निवेश का विकल्प भी मौजूद है। सवाल है कि क्या रोजाना SIP से ज्यादा रिटर्न मिलता है? इसका जवाब दरअसल, सिर्फ किस्तों की संख्या पर निर्भर नहीं करता। बाजार की चाल, निवेश की रकम और नियमितता भी अहम हैं।

Daily vs Monthly SIP

डेली और मंथली एसआईपी में कौन-सा ऑप्शन बेहतर (AI Generated Image)

डेली और मंथली SIP में क्या अंतर है?

मंथली SIP में निवेशक हर महीने एक तय तारीख पर म्यूचुअल फंड में निश्चित रकम जमा करता है। इस तरह हर महीने 5,000 रुपये निवेश करने पर सालाना निवेश 60,000 रुपये होगा। डेली SIP में यही रकम महीने के कारोबारी दिनों में बांट दी जाती है। साल में करीब 250 कारोबारी दिन मानें, तो 60,000 रुपये का निवेश पूरा करने के लिए रोजाना लगभग 240 रुपये लगाने होंगे।

End of Feed