DA Hike July 2026: क्या रक्षाबंधन पर महंगाई भत्ते की होगी बढ़ोतरी?

DA Hike July 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई के महंगाई भत्ते (DA) में 2 से 3% बढ़ोतरी का इंतजार है। रक्षाबंधन पर इसका ऐलान करने की मांग उठ रही है, जिससे DA बढ़कर 63% हो सकता है।

DA Hike July 2026 : देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजरें इस समय महंगाई भत्ते (DA) में होने वाले अगले इजाफे पर टिकी हुई हैं। कर्मचारी 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार तो कर ही रहे हैं, लेकिन उससे पहले जुलाई से देय महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। आमतौर पर सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन करती है। पहला संशोधन जनवरी में होता है जिसकी घोषणा मार्च-अप्रैल के दौरान की जाती है और दूसरा संशोधन जुलाई से प्रभावी होता है जिसकी घोषणा सितंबर या अक्टूबर के महीने में त्योहारों के आसपास होती है। केंद्रीय कर्मचारियों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस बार सरकार रक्षाबंधन और आने वाले त्योहारी सीजन के अवसर पर समय से पहले डीए बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। मौजूदा नियमों के अनुसार, जब तक नया वेतन आयोग पूरी तरह से लागू नहीं होता, तब तक 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत ही महंगाई भत्ते की समीक्षा और बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा।

DA Hike July 2026, Dearness Allowance, 7th Pay Commission, 8th Pay Commission, Central Government Employees, Raksha Bandhan 2026

केंद्रीय कर्मचारियों को कब मिलेगी खुशखबरी?

रक्षाबंधन पर घोषणा करने की उठ रही मांग

ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन और नेशनल मिशन फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मंजीत पटेल के अनुसार, त्योहारों के समय कर्मचारियों को राहत देना बेहद जरूरी है। उनका कहना है कि रक्षाबंधन और ओणम जैसे बड़े त्योहारों के मद्देनजर सरकार को कर्मचारियों का वेतन भी एक-दो दिन पहले जारी कर देना चाहिए। पटेल ने कहा कि अगर सरकार सितंबर के पहले सप्ताह में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला लेने की योजना बना रही है, तो इसका ऐलान अगस्त के अंत में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर ही कर दिया जाना चाहिए। अगर कैबिनेट की मंजूरी का शेड्यूल अक्टूबर के लिए तय है, तब भी सरकार से इसे जल्द से जल्द घोषित करने और लागू करने का आग्रह किया जा रहा है ताकि कर्मचारियों को त्योहारों के खर्च में सीधा वित्तीय लाभ मिल सके।

End of Feed