DA Hike : 25 राज्यों में बढ़ा महंगाई भत्ता, कहीं 60% तो कहीं 41% तक पहुंचा DA

इस साल अब तक 25 राज्य और केंद्र साशित प्रदेश अपने कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर चुके हैं। इसके चलते अब DA 60 फीसदी तक बढ़ गया है।

DA Hike 2026 : देशभर में तमाम सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता वेतन का बड़ा हिस्सा होता है। कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता यानी Dearness Allowance (DA) और पेंशनरों के लिए महंगाई राहत यानी Dearness Relief (DR) को लेकर 2026 में कई राज्यों ने बड़े फैसले किए हैं। महंगाई के असर को कम करने के लिए मिलने वाला DA आम तौर पर साल में दो बार रिवाइज होता है।

DA Hike

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए अप्रैल 2026 में DA को 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया था, जो 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी है। इस फैसले से करीब 50.46 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68.27 लाख पेंशनर लाभान्वित हुए। इसके बाद कई राज्यों ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए DA-DR बढ़ाया है। कुछ राज्यों ने पुराने एरियर के भुगतान का भी ऐलान किया है।

End of Feed