Growth Rate: भारत की मौजूदा आर्थिक वृद्धि की रफ्तार 2003-07 जैसी, निवेश से मिल रहा सपोर्ट

Growth Rate Of India: मॉर्गन स्टेनली के अर्थशास्त्रियों ने कहा कि वर्तमान तेजी खपत की तुलना में निवेश बढ़ने के चलते है। शुरुआत में इसे पब्लिक कैपिटल एक्सपेंडिचर से समर्थन मिला, लेकिन प्राइवेट कैपिटल एक्सपेंडिचर में भी वृद्धि हो रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ 2003-07 जैसी
  • मॉर्गन स्टेनली ने एक रिपोर्ट में किया क्लेम
  • निवेश से मिल रहा सहारा

Growth Rate Of India: निवेश के दम पर आगे बढ़ रही भारत की मौजूदा आर्थिक वृद्धि की रफ्तार 2003-07 जैसी लग रही है। उस समय आर्थिक वृद्धि दर औसतन आठ प्रतिशत से अधिक थी। मॉर्गन स्टेनली के अर्थशास्त्रियों ने यह बात कही है। मॉर्गन स्टेनली ने एक रिपोर्ट 'द व्यूपॉइंट : इंडिया-व्हाई दिस फील लाइक 2003-07' में कहा है कि एक दशक तक जीडीपी के मुकाबले निवेश में लगातार गिरावट के बाद अब भारत में कैपिटल एक्सपेंडिचर ग्रोथ के प्रमुख चालक के रूप में उभरा है। रिपोर्ट के मुताबिक 'हमें लगता है कि कैपिटल एक्सपेंडिचर साइकिल के लिए पर्याप्त गुंजाइश है और इसलिए वर्तमान तेजी 2003-07 के समान है।'

Growth Rate Of India

भारत की विकास दर को मिल रहा निवेश से सपोर्ट

ये भी पढ़ें -

End of Feed