भारत में क्रिप्टो की लहर: 2024-25 में लेन-देन ₹51,000 करोड़ पार, 41% की रफ्तार!

Cryptocurrency: भारत में क्रिप्टोकरेंसी लेन-देन तेजी से बढ़ रहे हैं। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में इसका कुल मूल्य ₹51,000 करोड़ से अधिक रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 41% अधिक है। यह भारत में क्रिप्टो में बढ़ती दिलचस्पी और ट्रेडिंग गतिविधि को दर्शाता है।

Cryptocurrency: भारत में क्रिप्टोकरेंसी के लेन-देन तेजी से बढ़ रहे हैं। वित्त मंत्रालय द्वारा राज्यसभा में साझा किए गए लेटेस्ट आंकड़ों से यह साफ होता है कि फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में क्रिप्टो लेन-देन का कुल मूल्य ₹51,000 करोड़ से अधिक हो गया। यह पिछले वर्ष की तुलना में करीब 41% की बढ़ोतरी दर्शाता है। भारत में क्रिप्टो पर बढ़ती दिलचस्पी और ट्रेडिंग गतिविधि का यह एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।

Cryptocurrency, transactions, Finance Ministry, Rajya Sabha

भारत में क्रिप्टो कारोबार का नया रिकॉर्ड (तस्वीर-istock)

1% टीडीएस से मिला लेन-देन का अनुमान

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने 2022 के वित्त अधिनियम के तहत आयकर अधिनियम 1961 में संशोधन करते हुए क्रिप्टो या वर्चुअल डिजिटल एसेट (VDA) के प्रत्येक लेन-देन पर 1% टीडीएस (Tax Deducted at Source) लागू किया था। यह प्रावधान इनकम टैक्स अधिनियम 2025 में भी जारी रखा गया है। वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 2024-25 में सरकार ने ₹511.8 करोड़ टीडीएस के रूप में एकत्र किए। चूंकि हर ट्रांजैक्शन पर 1% टीडीएस लगता है, इसलिए कुल लेन-देन की राशि करीब ₹51,180 करोड़ बैठती है। इससे पता चलता है कि भारत में क्रिप्टो ट्रेडिंग लगातार बढ़ रही है।

End of Feed