क्रिप्टो मार्केट में हाहाकार: इजरायल-ईरान जंग के बीच $64,000 के नीचे फिसला बिटकॉइन

Iran Israel Conflict Impact on Bitcoin: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद बिटकॉइन की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। बिटकॉइन के दाम लुढ़ककर 64,000 डॉलर से नीचे आ गए हैं। बिटकॉइन के अलावा दूसरी बड़ी क्रिप्‍टो करेंसी को भी नुकसान हुआ है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों ने डिजिटल करेंसी की दुनिया यानी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट (Crypto Market) को भी हिलाकर रख दिया है। दोनों देशों के बढ़ी टेंशन के बाद निवेशकों में भारी घबराहट (Panic) देखी गई, जिसका सीधा असर दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) पर पड़ा। देखते ही देखते बिटकॉइन की कीमतें धड़ाम हो गईं और यह 64,000 डॉलर के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गया। अब निवेशकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह गिरावट 60,000 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर तक जाएगी।

Bitcoin Crash

युद्ध का डर और क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली (Crypto Sell-off)

आमतौर पर बिटकॉइन को 'डिजिटल गोल्ड' माना जाता है, लेकिन युद्ध जैसी अनिश्चित परिस्थितियों में यह अक्सर जोखिम भरी संपत्ति (Risk Asset) की तरह व्यवहार करता है। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के आते ही वैश्विक निवेशकों ने सुरक्षित ठिकानों की तलाश शुरू कर दी। इसके परिणामस्वरूप, क्रिप्टोकरेंसी बाजार से बड़े पैमाने पर पैसा निकाला गया। बिटकॉइन, जो कुछ समय पहले तक मजबूती दिखा रहा था, इस हमले के बाद अचानक बिकवाली के दबाव में आ गया। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक जियोपॉलिटिकल (भू-राजनीतिक) स्थिति स्थिर नहीं होती, तब तक क्रिप्टो बाजार में ऐसी ही अस्थिरता बनी रहेगी।

End of Feed