Crude के दाम होंगे धड़ाम! Trump का बड़ा बयान, कहा- ''चाहे जो करना पड़े, करेंगे''

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रूड ऑयल के दाम और अमेरिका सहित दुनियाभर में बढ़ रही महंगाई पर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप का कहना है कि जल्द की क्रूड के दाम कम होंगे।

Iran युद्ध, रूस पर प्रतिबंध और आसमान छूते क्रूड ऑयल प्राइस के बीच Donald Trump ने बड़ा संकेत दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि तेल कीमतों को काबू में रखने के लिए अमेरिका “जो जरूरी होगा करेगा।” इससे रूस के तेल पर जारी अमेरिकी राहत बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच ट्रंप के बयान ने वैश्विक बाजारों में हलचल बढ़ा दी है। Trump ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका रूस के तेल पर लगी पाबंदियों में राहत जारी रख सकता है, ताकि ग्लोबल सप्लाई बनी रहे और तेल की कीमतें काबू में रहें।

Crude oil Trump

क्रूड ऑयल में दाम जल्द घटेंगे

धड़ाम होंगे क्रूड के दाम

ट्रंप ने क्रूड के दाम काबू रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने Trump ने कहा कि अमेरिका तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए “जो भी जरूरी होगा” वह करेगा। उन्होंने दावा किया कि Iran संघर्ष खत्म होते ही बाजार में तेल की बाढ़ आ जाएगी और महंगाई तेजी से नीचे आएगी। Trump के मुताबिक अभी दुनिया भर में सैकड़ों जहाज तेल लेकर खड़े हैं जो सप्लाई शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed