$200 तक जाएगा Crude Oil Price! दुनिया के सबसे बड़े ट्रेडर की चेतावनी, भारत पर भी संकट

दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल ट्रेडिंग कंपनी के CEO ने चेतावनी दी है कि क्रूड ऑयल का भाव 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है। अगर ऐसा होता है, जो भारत पर भी इसका असर तय है।

Crude Oil Price to Hit $200 : विटोल (Vitol) के CEO रसेल हार्डी का कहना है कि अगर पश्चिम एशिया से मौजूदा तेल सप्लाई और बाधित हो जाती है, तो कच्चे तेल का दाम 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है। पश्चिमी देशों के तेल भंडार में उपलब्ध गुंजाइश कम होने और होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) के आसपास टैंकरों पर बढ़ते हमलों ने चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार, 8 अक्टूबर को ब्रेंट क्रूड $104.28 प्रति बैरल पर बंद हुआ था, जो एक दिन में 4.1% की तेजी है।

Crude Oil Price

क्रूड ऑयल के दाम 200 डॉलर पार जाने की आशंका

$200 क्रूड की आशंका क्यों बढ़ी?

दुनिया की सबसे बड़ी स्वतंत्र तेल ट्रेडिंग कंपनियों में शामिल विटोल ग्रुप के CEO रसेल हार्डी ने लंदन में एनर्जी इंटेलिजेंस फोरम में तेल बाजार के जोखिमों पर बात की। उन्होंने कहा कि अगर खाड़ी क्षेत्र से तेल की सप्लाई जारी रखने वाले मौजूदा इंतजाम बाधित होते हैं, तो कच्चे तेल की कीमत $200 प्रति बैरल तक पहुंचने का परिदृश्य बन सकता है। हार्डी के मुताबिक, पश्चिमी देशों में इस्तेमाल के लिए उपलब्ध तेल भंडार को लेकर भी अब ज्यादा गुंजाइश नहीं बची है। ऐसे में मिडिल ईस्ट से लगातार तेल की सप्लाई होना बेहद जरूरी है। हालांकि, उनका बयान $200 के संभावित जोखिम को लेकर है, न कि यह पक्का अनुमान कि तेल की कीमत इतनी हो ही जाएगी।

End of Feed