Petrol-Diesel Rate Today, 09 November 2022: 9 नवंबर 2022 को देश भर में ईंधन की कीमत स्थिर रही। कोलकाता, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत इस समय 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है। क्रूड ऑल की कीमत (Crude Oil) में भारी गिरावट के बादजूद देश में पेट्रोल और डीजल का दाम नहीं बदला है। कई जगहों पर पेट्रोल आज भी 100 रुपये प्रति लीटर और डीजल आज भी 90 रुपये प्रति लीटर के ऊपर मिल रहा है।
Petrol-Diesel Rate Today: सस्ता हो गया है क्रूड ऑयल, ये रही पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमत
महानगरों में इतना है ईंधन का दाम
ईंधन की कीमत पर आज की घोषणा के अनुसार, दिल्ली में 9 नवंबर को डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 94.27 रुपये है। चेन्नई में डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है, जबकि पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 92.76 रुपये है।
आज कितना सस्ता हुआ क्रूड ऑयल?
भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर क्रूड ऑयल (Crude Oil Price) आयात करता है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की बात करें, तो यह 2.93 फीसदी सस्ता होकर 95.05 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI Crude) बुधवार को 3.44 फीसदी लुढ़ककर 88.63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।
राज्यों में क्यों अलग-अलग होती है ईंधन की कीमत?
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) जैसी सरकारी सेक्टर की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां विदेशी विनिमय दरों और अन्य देशों से बेंचमार्क मूल्य निर्धारण के अनुसार ईंधन की कीमतों को समायोजित करते हैं। संशोधित ईंधन की कीमतों की घोषणा हर दिन सुबह 6 बजे की जाती है। वैट या शिपिंग लागत जैसे स्थानीय करों सहित विभिन्न कारकों के कारण राज्यों में ईंधन की कीमतें भिन्न होती हैं।
