बड़ी खुशखबरी: 14 रुपये सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! चेक कर लें पूरी डिटेल

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 1, 2022, 10:57 AM IST

Petrol and Diesel Price Today (आज का डीजल-पेट्रोल का रेट), 01 December 2022: 21 मई 2022 को सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की थी। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत अपनी कच्चे तेल की आवश्यकता का 85% आयात करता है।
  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.72 और 89.62 रुपये है।
  • भारत में लोग सिर्फ एक SMS से पेट्रोल और डीजल की कीमत चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली। क्रूड ऑयल की कीमत (Crude Oil Price) में गिरावट की वजह से देश में करोड़ों लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 14 रुपये प्रति लीटर तक की गिरावट आ सकती है। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत जनवरी से निचले स्तर पर हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 80 डॉलर प्रति बैरल के पास है।

petrol

Petrol-Diesel Rate Today: जल्द 14 रुपये सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल!

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने कई महीनों से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत को स्थिर रखा है। देश में करीब 190 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

End of Feed