Petrol-Diesel Rate Today, 31 October 2022: ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत (Crude Oil Price) कम हो गई है, लेकिन भारतीयों को कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि देश में पेट्रोल और डीजल का दाम नहीं बदला है। इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन जैसी तेल विपणन कंपनियों ने 31 अक्टूबर को भी ईंधन की कीमत में बदलाव नहीं किया है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत कई दिनों से नहीं बदली है।
Petrol-Diesel Rate Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या अब भी कम नहीं हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत?
देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमत पिछले पांच महीने से बी ज्यादा समय से अपरिवर्तित रही है। इस साल मई के अंत से इसमें बदलाव नहीं हुआ है। तब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः 8 रुपये प्रति लीटर और 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।
ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude) में 0.75 फीसदी की कमजोरी आई और और इसका दाम 95 डॉलर प्रति बैरल के पास है। वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 0.5 फीसदी सस्ता होकर 87.5 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।
#MarketWithSwadesh | क्रूड में कमजोरी का कारोबार- #BrentCrude $95 के पास, करीब 0.75% की कमजोरी- WTI क्रूड $87.5… t.co/D9gRbJuIof
— ANI (@ANI) Oct 31, 2022
देश में इतना है ईंधन का दाम
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 89.96 रुपये है। गुरुग्राम में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97.18 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 90.05 रुपये है। अन्य प्रमुख महानगरों की बात करें, तो मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोग 106.03 रुपये और एक लीटर डीजल के लिए लोग 92.76 रुपये का भुगतान कर रहे हैं। चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ज्यादा है। यहां डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है।
