$120 पर क्रूड, Citi ने बताया किन तेल कंपनियों के लिए खतरे की घंटी, क्या करें निवेशक

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतें $120 प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं। इस तेजी ने भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ब्रोकरेज Citi ने IOCL, BPCL और HPCL की रेटिंग घटाते हुए इनके टारगेट प्राइस भी कम कर दिए हैं।

West Asia में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के साथ वैश्विक तेल बाजार में तेज उछाल देखने को मिला है। ब्रेंट क्रूड करीब 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जो जुलाई 2022 के बाद का उच्च स्तर है। कच्चे तेल की कीमतों में इस तेजी का सीधा असर भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर पड़ सकता है, क्योंकि इन कंपनियों के लिए कच्चा तेल प्रमुख इनपुट लागत है। कीमतें ऊंची रहने पर इनके मार्केटिंग मार्जिन दबाव में आ सकते हैं।

Citi on OMC

तेल कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट की आशंका

Citi ने घटाई रेटिंग

ब्रोकरेज Citi ने इस परिदृश्य को देखते हुए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को लेकर सतर्क रुख अपनाया है। ब्रोकरेज ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की रेटिंग घटाकर Neutral कर दी है, जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन को Sell रेटिंग दी गई है। Citi का मानना है कि यदि कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं तो इन कंपनियों की लाभप्रदता पर असर पड़ सकता है।

End of Feed