इन कंपनियों में एक करोड़ सैलरी पाने वालों की भरमार,हर साल 25-30 फीसदी बढ़ रही है संख्या

Crorepati Club In ITC,HUL And United Spirits:रिपोर्ट के अनुसार सैलरी बढ़ने में कर्मचारियों के अप्रेजल में अच्छी खासी बढ़ोतरी होना भी प्रमुख कारण है। पिछले साल आईटीसी के टॉप मैनजमेंट कैटेगरी वाले कर्मचारियों की सैलरी में 28 फीसदी का इजाफा हुआ है।

Crorepati Club In ITC,HUL And United Spirits: भारत में सालाना एक करोड़ रुपये सैलरी पाना अब फसाना नहीं रह गया है।ऐसी कई कंपनियां है, जहां करोड़पति कर्मचारियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। देश की तीन दिग्गज कंपनियों में ही करोड़ से ज्यादा सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की संख्या करीब 500 पहुंच गई है। इनमें सबसे ज्यादा करोड़पति सिगरेट और एफएमसीजी कंपनी ITC में हैं। इसके बाद हिंदुस्तान यूनीलीवर का नंबर आता है। खास बात यह है कि इन कंपनियों में सालाना एक करोड़ से ज्यादा सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जो एक तरह भारतीय इकोनॉमी के बदलते रुप का भी प्रतीक है।

CROREPATI CLUB.

करोड़ सैलरी पाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

किस कंपनी में कितने कर्मचारी

End of Feed