क्या महंगा पड़ेगा इस बार का कोरोना? खुद को बचाना है तो इसे ना करें नजरअंदाज

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 22, 2022, 05:52 PM IST

New Corona Variant: दुनिया के कई देशों में बिगड़ती स्थिति की वजह से आपको भी सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि भारत में स्थिति अभी खराब नहीं है। सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि देश में स्थिति सामान्य ही रहे।

नई दिल्ली। चीन और दुनिया के कुछ देशों में कोरोना का विस्फोट देखा जा रहा है। इन देशों में कोरोना का जो नया वैरिएंट (New Corona Variant), BF.7 फैल रहा है, उसके मामले भारत में भी पाए गए हैं। इससे भारत के लोगों की भी चिंता बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। केंद्र सरकार और कुछ राज्य सरकारों ने इस संबंध में बैठक भी की है। हालांकि फिलहाल देश में स्थिति काफी नियंत्रित है, इसलिए आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है।

corona

New Corona Variant: क्या महंगा पड़ेगा इस बार का कोरोना?

हर बात का रखें ध्यान

भारत में कोरोना की पहली लहर और दूसरी लहर के दौरान काफी भगदड़ मची थी। लोग शारीरिक रूप से तो परेशान थे ही, साथ ही उन्हें इलाज के खर्च की वजह से आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ा। ऐसे में आपको अभी से सारे जरूरी कदम उठा लेने चाहिए ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो। आपको अभी से यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि अगर आप कोरोना संक्रमित होते हैं, तो यह आपको कितना महंगा पड़ेगा।

End of Feed