खाने का तेल जल्द होगा सस्ता! सरकार ने कंपनियों से कहा- शुल्क कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को दें

सरकार ने खाद्य तेलों पर आयात शुल्क घटाने के बाद कंपनियों से इसका पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने को कहा है। जानें सूरजमुखी, सोयाबीन और पाम तेल पर कितना शुल्क घटा।

अगर आपके घर में हर महीने खाना पकाने के तेल की बोतल आती है, तो यह खबर आपके लिए सीधे काम की है। सरकार ने खाद्य तेलों पर आयात शुल्क घटाने के बाद कंपनियों से साफ कहा है कि इस कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाया जाए। यानी आने वाले समय में खाद्य तेल की कीमतों में राहत देखने को मिल सकती है।

Cooking oil

कंपनियों को तुरंत कीमत घटाने की सलाह

सूरजमुखी तेल पर शुल्क में सबसे बड़ी कटौती

सरकार ने बुधवार को कच्चे सूरजमुखी तेल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दी। वहीं रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर BCD को 32.5 फीसदी से घटाकर 22.5 फीसदी किया गया है। इसके अलावा कच्चे सोयाबीन तेल और पाम तेल पर आयात शुल्क 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। रिफाइंड सोयाबीन तेल और रिफाइंड पाम तेल पर भी शुल्क 32.5 फीसदी से घटाकर 27.5 फीसदी किया गया है।

End of Feed