फेस्टिव सीजन में नई गाड़ी खरीदने का बना रहे हैं प्लान? पहले चेक करें सबसे सस्ते Car Loan के रेट्स

Lowest Car Loan Interest Rates: त्योहारी सीजन में कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो कार की कीमत के साथ-साथ लोन की ब्याज दर और EMI पर भी ध्यान देना जरूरी है।

Lowest Car Loan Interest Rates: त्योहारी सीजन में बहुत से लोग नई कार खरीदने का प्लान बनाते हैं। कई लोग नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे मौकों पर कार की डिलीवरी लेना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए कार लोन (Car Loan) लेने वाले हैं तो सिर्फ कार की कीमत और डाउन पेमेंट पर ध्यान देना काफी नहीं होगा। लोन की ब्याज दर, EMI, प्रोसेसिंग फीस और कुल ब्याज का भी हिसाब लगाना जरूरी है। इसके लिए अलग-अलग बैंक की ओर से ऑफर किए जा रहे कार लोन रेट्स को चेक कर सकते हैं-

Car Loan

कहां मिल रहा सबसे सस्ता कार लोन (Photo: iStock)

कार लोन की ब्याज दरें

Bank of Baroda में कार लोन की ब्याज दर 7.60% से 11.35% सालाना है। 5 लाख रुपये का लोन 5 साल के लिए लेते हैं तो EMI 10,043 रुपये से 10,959 रुपये तक पड़ेगा और प्रोसेसिंग फीस 2,000 रुपये तक ली जा सकती है।

End of Feed