LPG Price Hike: साल के पहले दिन ही महंगाई का झटका लगा है। एक जनवरी, 2023 से कमर्शियल LPG सिलेंडर ( Commercial Liquefied Petroleum Gas ) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, हालांकि राहत की बात ये है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं कई गई है। दिल्ली में 19 किलो के वाणिज्यिक सिलेंडर 1768 रुपये का मिलेगा जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1721 रुपये, कोलकाता में 1870 रुपये और चेन्नई में 1917 रुपये रहेगी।
साल के पहले दिन लगा महंगाई का झटका
घरेलू गैस के दाम स्थिर
घरेलू गैस सिलिंडर के दाम अभी स्थिर बने हुए हैं और इनमें किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये है। इसके अलावा मुंबई में यह 1052.5 रुपये, कोलकाता में 1079 रुपये और चेन्नई में 1068.5 रुपये में मिल रहा है। पिछले 9 महीने में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 153.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
बड़े महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत:
- दिल्ली- 1768 रुपये/सिलेंडर
- मुंबई- 1721 रुपये/सिलेंडर
- कोलकाता- 1870 रुपये/सिलेंडर
- चेन्नई- 1917 रुपये/सिलेंडर
महानगरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत:
- दिल्ली - 1053 रुपये
- मुंबई - 1052.5 रुपये
- कोलकाता - 1079 रुपये
- चेन्नई- 1068.5 रुपये
