LPG Gas Price: 1 अगस्त 2024 से कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों बढ़ोतरी कर दी गई है। बजट के बाद LPG Commercial Cylinder की कीमतों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इजाफा किया है। इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें में बदलाव किया गया है। गुरुवार को पहली तारीख से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 8.50 रुपये तक महंगा हो गया है। हालांकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर।
यह भी पढ़ें: Titagarh Share Price Target: गजब! 3 साल में 1900 फीसदी रिटर्न! क्या आगे भी रहेगी तूफानी तेजी?
किस शहर में कितने रुपये महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर
दिल्ली से पटना और श्रीनगर से चेन्नई तक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज 1 अगस्त से बदलाव हुआ है। दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर आज यानी 1 अगस्त से 6.50 रुपये, मुंबई में 7 रुपये, कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर 8.50 रुपये और पटना में एलपीजी सिलेंडर 8 रुपये महंगा हो गया है। यह बढ़ोतरी केवल 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में की गई है।
दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से कितने का मिलेगा
दिल्ली में बढ़ोतरी के बाद कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1652.5 रुपये होगी। इंडेन का यह सिलेंडर एक जुलाई को यह 1646 रुपये का था। इसमें 6.50 रुपये की मामूली वृद्धि की गई है। यहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कोलकाता में आज से यह 1756 रुपये की जगह 1764.5 रुपये में मिलेगा। यहां 19 किलो वाले इस सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट
मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 1605 रुपये का हो गया है। इसमें सात रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले यह 1598 रुपये का था। चेन्नई में अब कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1817 रुपये का मिलेगा। पहले 1809.50 रुपये का था। पटना में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1915.5 रुपये की जगह 1923.5 रुपये का मिलेगा। गुजरात के अहमदाबाद में अब 1665 रुपये की जगह 1671.50 रुपये में कॉमर्शियल सिलेंडर मिलेगा।
