LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, 1 जून से 24 रुपये की कटौती, जानें अपने शहर का नया रेट

Commercial LPG Cylinder Price Cut: आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) सस्ता हो रहा है। दाम में कटौती से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत 1723.50 रुपये हो जाएगी।

LPG Cylinder Price: तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) द्वारा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई दरें जारी कर दी गई हैं, जो 1 जून 2025 यानी आज से लागू होंगी। यानी आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) सस्ता हो रहा है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 24 रुपये की कटौती की गई है। अब दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत 1723.50 रुपये हो जाएगी।

Commercial LPG cylinders

जून की शुरुआत में सस्ता हुआ गैस सिलिंडर

तेल विपणन कंपनियों की नई दरें 1 जून 2025 से लागू होंगी। इससे पहले अप्रैल महीने में भी 19 किलो के सिलेंडर के दाम में 41 रुपये की कटौती की गई थी। कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

End of Feed