CNG vs Petrol Rates: खत्म हुआ सस्ता सफर! इन शहरों में 90 रुपए हुई सीएनजी

लगातार बढ़ती कीमतों के कारण अब सीएनजी पर सफर करना भी महंगा हो गया है। हालिया बढ़ोतरी के बाद नोएडा, लखनऊ और बेंगलुरु सहित देश के कई बड़े शहरों में सीएनजी की कीमतें 90 से 97 रुपए प्रति किलोग्राम के पार पहुंच चुकी हैं।

मिडिल क्लास और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने वाले आम लोगों के लिए अब सफर करना बेहद महंगा साबित होने लगा है। पर्यावरण के अनुकूल और पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के मुकाबले किफायती माने जाने वाले ईंधन, यानी सीएनजी (CNG) के दामों में पिछले कुछ दिनों से आग लगी हुई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) और अन्य तेल विपणन कंपनियों ने एक बार फिर सीएनजी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है। ताजा संशोधन के तहत सीएनजी के दामों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है। चौकाने वाली बात यह है कि पिछले दो हफ्तों के भीतर सीएनजी की कीमतों में यह चौथी बड़ी बढ़ोतरी है। इस लगातार हो रही मूल्यवृद्धि के कारण देश के कई प्रमुख शहरों में सीएनजी की कीमतें अब 100 रुपये के बेहद करीब पहुंच चुकी हैं, जिसने आम आदमी के बजट को पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया है।

cng price in delhi

किन शहरों में 100 के करीब पहुंची CNG

क्र.सं.शहर / क्षेत्र (City / Region)नए दाम (26 मई से प्रति किलोग्राम)
1कानपुर₹94.42
2हमीरपुर₹94.42
3फतेहपुर₹94.42
4हापुर₹92.70
5अजमेर₹92.44
6पाली₹92.44
7राजसमंद₹92.44
8नोएडा₹91.70
9गाजियाबाद₹91.70
10गौतम बुद्ध नगर₹91.70
11ग्रेटर नोएडा₹91.70
12मुजफ्फरनगर₹91.58
13मेरठ₹91.58
14शामली₹91.58
15महोबा₹89.42
16बाँदा₹89.42
17चित्रकूट₹89.42
18कैथल₹88.43
19गुरुग्राम₹88.12
20रेवाड़ी₹87.70
21करनाल₹87.43
22दिल्ली एनसीटी₹83.09

End of Feed