CNG PRICE HIKE: मुंबई में फिर बढ़े CNG के दाम! क्या अब दिल्ली समेत दूसरे शहरों की बारी?

CNG PRICE HIKE: मुंबई में CNG से चलने वाले ऑटो और टैक्सी पर इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। महानगर गैस लिमिटेड ने एक बार फिर CNG पर दो रुपये बढ़ा दिए हैं, जिससे आज से दाम 84 रुपये हो गए हैं।

CNG PRICE HIKE: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और इसके आसपास के इलाकों (MMR) में रहने वाले लोगों के लिए सुबह-सुबह एक बुरी खबर आई है। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है, जिससे अब मुंबई में सीएनजी का भाव 84 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया है। इस बढ़ोतरी ने न केवल आम कार मालिकों, बल्कि टैक्सी और ऑटो चालकों की भी चिंता बढ़ा दी है। जैसे ही मुंबई में कीमतें बढ़ीं, देश के अन्य बड़े शहरों, खासकर दिल्ली-NCR में भी यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब यहां भी सीएनजी के दाम बढ़ने वाले हैं।

CNG Expensive

मुंबई में क्यों बढ़े दाम?

मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में गैस सप्लाई करने वाली कंपनी महानगर गैस लिमिटेड का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राकृतिक गैस की कीमतों में उछाल और घरेलू इनपुट लागत बढ़ने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। कंपनी के अनुसार, परिचालन लागत और गैस की खरीद कीमतों में जो अंतर आ रहा था, उसे कम करने के लिए यह मूल्य वृद्धि जरूरी हो गई थी। पिछले कुछ महीनों में यह सीएनजी की कीमतों में हुई तीसरी बड़ी बढ़ोतरी है, जिसने मुंबई के सार्वजनिक परिवहन की गणित को पूरी तरह बिगाड़ दिया है।

End of Feed