Closing Bell: सेंसेक्स 83818 और निफ्टी 25776पर बंद, IT स्टॉक्स की हुई धुलाई, जानें कहां बना पैसा?

Share Market में फिलहाल अमेरिका के साथ ट्रेड डील का उत्साह कायम है। बेंचमार्क इंडेक्स भले ही रेंज बाउंड रहे, लेकिन डील के संभावित प्रभाव वाले स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। इसके अलावा IT स्टॉक्स में भारी बिकवाली हुई है।

Share Market आज भी व्यापक रूप से खरीदारों के सपोर्ट में रहा। मार्केट ब्रेड्थ के लिहाज से देखें, तो NSE पर आज 3,294 स्टॉक्स में कारोबार हुआ। इनमें से 2,155 स्टॉक्स में खरीदारी हुई, जबकि 1,044 स्टॉक्स बिकवाली के चलते लाल निशान में बंद हुए। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी जहां लगभग सपाट स्तरों पर बंद हुए। वहीं, निफ्टी आईटी में 6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, ब्रॉड मार्केट में हुई खरीदारी के चलते मार्केट कैप में 1.92 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

Share Market

आज कैसा रहा बाजार का हाल

कैसा रहा सेंसेक्स निफ्टी का कारोबार?

सेंसेक्स 83,252.06 अंक पर ओपन हुआ। इसके बाद हल्की गिरावट के साथ 83,119.95 के इंट्रा डे लो तक फिसला, वहां से रिकवर करते हुए 83,947.53 के इंट्रा डे हाई तक पहुंचा। दिन के आखिर में 0.09% की तेजी के साथ 78.56 अंक बढ़कर 83,817.69 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 25,675.05 अंक पर ओपन हुआ और 25,563.95 के लो तक फिसलने के बाद 25,818.55 के इंट्रा डे हाई तक पहुंचा। दिन के अंत में 0.19% की तेजी के साथ 48.45 अंक बढ़कर 25,776.00 पर बंद हुआ।

End of Feed