Closing Bell: सेंसेक्स 787 और निफ्टी 255 अंक चढ़कर बंद, 5 वजहों से बदला बाजार का मूड

Share Market में आज Sensex-Nifty का जोरदार कमबैक देखने को मिला है। दोनों बेंचमार्क इंडेक्स दिन की शुरआत में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। लेकिन, दिन के आखिर में शानदार रिकवरी देखने को मिली। क्यों आई तेजी?

Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जबरदस्त वापसी देखने को मिली। सुबह की गिरावट के बाद बाजार ने तेज रिकवरी की और ऊपरी स्तरों पर बंद हुआ। सेंसेक्स 787 अंक और निफ्टी 255 अंक चढ़ा, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।

Stock Market Closing Today

भारतीय शेयर बाजार में लौटी तेजी

इंडेक्स नामLTPबदलावबदलाव %ओपनहाईलोपिछला बंद
निफ्टी 5022,968.25+255.15+1.12%22,780.3022,998.3522,542.9522,713.10
सेंसेक्स74,106.85+787.30+1.07%73,477.5374,207.4672,728.6673,319.55
निफ्टी सेंसेक्स में आज जारेदार उठा-पटक देखने को मिली। निफ्टी ने डे हाई से डे लो के बीच करीब 455.4 अंक का फासला तय किया। वहीं, सेंसेक्स में इस दौरान 1,478.8 की तेजी आई। इंट्रा डे में सेंसेक्स जहां 74 हजार के अहम लेवल के ऊपर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी ने भी 22900 के अहम लेवल को हासिल किया है।

End of Feed