धमाकेदार रहा सीजफायर, सेंसेक्स 2946और निफ्टी 873 अंक उछले, 17 लाख करोड़ बढ़ा मार्केट कैप

Share Market Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार में आज चौतरफा खरीदारी हुई। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 3 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ बंद हुए। वहीं, व्यापक खरीदारी के चलते मार्केट कैप में 17 लाख करोड़ का इजाफा हुआ।

Share Market Closing Bell Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी रही। सीजफायर जहां सबसे बड़ा ट्रिगर रहा। वहीं, दूसरी तरफ रिजर्व बैंक की मौद्रिक समिति की तरफ से ब्याज दरों और पॉलिसी स्टांस में बदलाव नहीं करने से बाजार में निवेशकों में रिस्क सेंटिमेंट मजबूत हुआ। खासतौर पर बैंकिंग स्टॉक्स में तगड़ा उछाल आया। इसके अलावा ऑयल गैस और इन्फ्रा सेक्टर के स्टॉक्स में भी रैली देखने को मिली है, जो पश्चिम एशिया में शांति और युद्ध के बाद इन्फ्रा पर होने वाले खर्च की उम्मीद को प्राइस इन करते दिखे।

Share Market Up Closing Bell

बाजार में जोरदार तेजी

कैसा रहा सेंसेक्स निफ्टी का कारोबार?

क्लोजिंग में भारतीय बाजार ने पूरे दिन की मजबूती को बरकरार रखते हुए दमदार प्रदर्शन किया। NIFTY 50 873 अंक यानी 3.78% की तेजी के साथ 23,997 पर बंद हुआ और दिन के उच्च स्तर के बेहद करीब क्लोजिंग दी, जबकि BSE Sensex 2,946 अंक यानी 3.95% उछलकर 77,562 पर बंद हुआ। ओपनिंग में गैप-अप के बाद बाजार ने पूरे सत्र में मजबूती बनाए रखी और लो से रिकवरी करते हुए हाई के पास बंद हुआ, जो साफ संकेत देता है कि बाजार में सिर्फ शॉर्ट कवरिंग नहीं बल्कि मजबूत फ्रेश खरीदारी भी रही और बुलिश ट्रेंड पूरे दिन कायम रहा।

End of Feed