Closing Bell: सेंसेक्स 208 अंक चढ़ा, निफ्टी 25900 पार, तीन सत्र में ₹7.26 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की पूंजी

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स जहां 208 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 25900 से ऊपर बंद हुआ है। तीन दिन की लगातार खरीदारी के चलते निवेशकों की पूंजी में 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

Share Market Today: शेयर बाजार में मंगलवार को बुल्स का पलड़ा भारी रहा। यह लगातार तीसरा दिन है, जब मार्केट ब्रेड्थ और एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो खरीदारों के पक्ष में रहा। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के साथ ही मंगलवार को ब्रॉड मार्केट में भी व्यापक खरीदारी देखने को मिली, खासतौर पर मिडकैप शेयरों में जमकर खरीदारी हुई है। इसके अलावा सेक्टरल मार्केट में भी ज्यादातर सेक्टर हरे निशान में रहे।

Stock Market Closing Today

भारतीय शेयर बाजार में लौटी तेजी

कैसा रहा सेंसेक्स-निफ्टी का प्रदर्शन?

SENSEX मंगलवार को 84,210 अंक पर ओपन हुआ। इसके बाद 84,063.47 अंक के इंट्रा डे लो और 84,482.95 के इंट्रा डे हाई के बीच रेंज बाउंड कारोबार करते हुए सोमवार के क्लोजिंग लेवल 84,065.75 अंक की तुलना में 0.25% की तेजी के साथ 208.17 अंक बढ़कर 84,273.92 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 25,922.65 पर ओपन हुआ। इसके बाद 25,870.45 अंक के इंट्रा डे लो तक गिरने के बाद 25,989.45 अंक इंट्रा डे हाई टच किया। दिन के आखिर में 0.26% तेजी के साथ 67.85 अंक बढ़कर 25,935.15 अंक पर बंद हुआ।

End of Feed