Closing Bell: सपाट बंद हुए Nifty-Sensex; Metal चमका, PSU Bank में भारी बिकवाली

शेयर बाजार में अगस्त के आखिरी सप्ताह की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स जहां लगभग सपाट बंद हुए हैं। वहीं, मार्केट ब्रेड्थ में भी कमजोरी आई है। वहीं, मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है।

Closing Bell Share Market Sensex Nifty : भारतीय शेयर बाजार सोमवार, 24 अगस्त को सुस्ती में नजर आया। बेंचमार्क इंडेक्स सहित ज्यादातर शेयरों में हल्की गिरावट हुई। Nifty जहां 32.95 अंक यानी 0.14 फीसदी फिसलकर 24,219.05 पर बंद हुआ। वहीं, Sensex 171.72 अंक यानी 0.22 फीसदी गिरकर 77,369.11 पर रहा। पूरे सत्र में निफ्टी 24,144.30 के निचले स्तर और 24,313 के ऊपरी स्तर के बीच कारोबार करता रहा।

share market, शेयर बाजार, nifty sensex

बाजार में गिरावट

बाजार में रही मिली-जुली चाल

आज के कारोबार में कमजोरी बहुत ज्यादा व्यापक नहीं थी। NSE पर 1,740 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 1,820 शेयरों में गिरावट आई और 113 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए। 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर 163 शेयर पहुंचे, जबकि 105 शेयरों ने 52 हफ्ते का निचला स्तर छुआ। ब्रॉडर मार्केट में मिडकैप इंडेक्स ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.13 फीसदी और मिडकैप 50 में 0.06 फीसदी की बढ़त रही। माइक्रोकैप 250 भी 0.25 फीसदी चढ़ा। दूसरी तरफ निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.26 फीसदी की गिरावट रही।

End of Feed