Sensex Nifty Share Market Today: आज 17 फरवरी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन दिन के आखिर में बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स जहां 174 अंक चढ़कर 83,451 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 43 अंक की बढ़त के साथ 25,723 के ऊपर बंद हुआ। दिन की शुरुआत में निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही लाल निशान में रहे। लेकिन, दिन के आखिर में आईटी स्टॉक्स में आई तेजी से दोनों इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। इसके अलावा आज के कारोबार में बीएसई लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर ₹466.51 लाख करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले सत्र के ₹463.65 लाख करोड़ के मुकाबले है। इस तरह आज बाजार में निवेशकों की संपत्ति में लगभग ₹2.86 लाख करोड़ का इजाफा हुआ।
तेजी में बंद हुआ शेयर बाजार
निफ्टी के टॉप 5 लूजर
| निफ्टी के टॉप 5 गेनर | चेंज (%) |
|---|
बैंकिंग और आईटी शेयरों ने संभाला
आज की तेजी में बैंकिंग शेयरों ने अहम भूमिका निभाई। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा, जबकि बैंकिंग शेयरों में खरीदारी ने इंडेक्स को सपोर्ट दिया। आईटी सेक्टर में भी रिकवरी दिखी और निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 1% मजबूत होकर बंद हुआ। इंफोसिस, एचसीएल टेक और विप्रो जैसे शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।
चुनिंदा लार्जकैप शेयरों में भी रही मजबूती
आईटी और बैंकिंग के अलावा एलएंडटी, आईटीसी, टाइटन, एशियन पेंट्स और अडानी एंटरप्राइजेज जैसे लार्जकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी दर्ज हुई, जिसने बाजार की बढ़त को बनाए रखने में मदद की। हालांकि रिलायंस और कुछ मेटल शेयरों में कमजोरी देखने को मिली, जिससे बाजार की तेजी सीमित रही।
मेटल शेयरों में दबाव, लेकिन बाजार मजबूत
मेटल सेक्टर में बिकवाली जारी रही और सेक्टर इंडेक्स करीब 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुआ। हिंडाल्को और टाटा स्टील जैसे शेयरों में दबाव बना रहा। इसके बावजूद मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी लौटने से व्यापक बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिला। बढ़त वाले शेयरों की संख्या गिरावट वाले शेयरों से ज्यादा रही, जो बाजार की सुधरती धारणा को दिखाता है।
वोलैटिलिटी घटी, निवेशकों का भरोसा लौटा
कारोबार के दौरान बाजार में अस्थिरता का स्तर भी घटता नजर आया है। वोलैटिलिटी इंडेक्स India Vix 4 फीसदी के करीब गिरा है। इससे निवेशकों का भरोसा कुछ हद तक वापस लौटा। विश्लेषकों का मानना है कि हाल की तेज गिरावट के बाद अब निवेशक मजबूत कंपनियों में चुनिंदा खरीदारी कर रहे हैं। आने वाले सत्रों में ग्लोबल संकेत और कॉर्पोरेट अपडेट बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
