समय पर EMI भरने के बाद भी क्यों गिर जाता है CIBIL Score? जानिए इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

समय पर ईएमआई भरने भर से आपका सिबिल स्कोर अच्छा नहीं बना रह सकता। कई बार समय पर बिल पे करने के बाद भी सिबिल स्कोर गिर सकता है।

अगर आप हर महीने अपने लोन या क्रेडिट कार्ड की EMI समय पर भरते हैं, लेकिन इसके बावजूद आपका CIBIL Score कम हो गया है तो यह चिंता का विषय जरूर हो सकता है। आमतौर पर लोगों का मानना है कि समय पर भुगतान करने से क्रेडिट स्कोर हमेशा बढ़ता है, लेकिन ऐसा हर बार नहीं होता। कई ऐसे कारण हैं, जिनकी वजह से समय पर भुगतान करने के बावजूद भी CIBIL Score में गिरावट आ सकती है।

Cibil Score

किन वजहों से गिरता है सिबिल स्कोर (AI Generated Image)

क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो (Credit Utilisation Ratio) बढ़ जाना

अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड की उपलब्ध लिमिट का बहुत बड़ा हिस्सा नियमित रूप से इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसका नकारात्मक असर आपके सिबिल स्कोर पर पड़ सकता है। उदाहरण के लिए अगर आपके कार्ड की लिमिट 2 लाख रुपये है और आप हर महीने 1.8 लाख रुपये तक खर्च कर देते हैं तो आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन काफी अधिक माना जाएगा। फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो 30 प्रतिशत से कम रखा जाना चाहिए।

End of Feed