Chingari Layoffs: शार्ट वीडियो ऐप चिंगारी (Chingari) ने फिर से अपने ऑफिस में व्यवस्था ठीक करने के लिए 20 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की है। स्टार्टअप का ये फैसला L1 ब्लॉकचेन कंपनी Aptos लैब्स से अघोषित इक्विटी निवेश जुटाए जाने के चार महीने से भी कम समय बाद आया है। शॉर्ट्स वीडियो ऐप्स के जूझ रहे बिजनेस पर प्रकाश डालते हुए इसकी वैश्विक भर्ती और विस्तार योजनाओं पर चर्चा की गई है।
Chingari छंटनी
50 लोगों को हटाया
लंबी अवधि की उत्पादकता और मुनाफे को बढ़ावा देने के चिंगारी के प्रयास में 250 कर्मचारियों की टीम के लगभग 50 लोगों को हटा दिया गया। यह इंजीनियरिंग, मार्केटिंग, ग्राहक सेवा केन्द्र, उत्पाद सहित कुछ टीमों में हुआ है। चिंगारी के को-फाउंडर आदित्य कोठारी ने इस साल मई में कंपनी छोड़ दी थी।
मोज ने 115 लोगों की छंटनी की थी
इससे पहले, चिंगारी की समकक्ष मोज (Moj) की पैरेंट कंपनी, मोहल्ला टेक ने अपनी फैंटेसी गेमिंग वर्टिकल को बंद करने के बाद लगभग 115 लोगों की छंटनी की थी और जोश की पेरेंट कंपनी, वर्से इनोवेशन ने 10 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक आय वाले कर्मचारियों के लिए कंपनी वेतन कटौती की घोषणा करते हुए 150 लोगों को निकाला था।
बायूजस ने भी लेऑफ का किया ऐलान
भारत की सबसे बड़ी एडटेक स्टार्टअप बायूजस (Byju's) ने अपने सभी डिपार्टमेंट में 500 से 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की है। रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों को पर्सनल मीटिंग को और फोन कॉल के जरिए निकाला गया है। सबसे अधिक कर्मचारियों की छंटनी प्लेटफॉर्म टीमों, ब्रांड टीम, मार्केटिंग टीम, बिजनेस टीम, प्रोडक्ट और टेक टीम में की गई है। कर्मचारियों के मुताबिक कटेंट टीम के लोगों को आधिकारिक HR पोर्टल पर खुद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था।
