गोल्ड में मिला चीन का 'चालाक पाउडर', वजन बढ़ा, नहीं घटी शुद्धता, मशीनें फेल

गोल्ड सिर्फ मेटल नहीं। यह भावनाओं और परम्पराओं से जुड़ा है। लेकिन, गोल्ड की प्योरिटी सवालों के घेरे में है। वजह है, चीन का 'चालाक पाउडर' जिसकी मिलावट से वजन तो बढ़ता है, लेकिन शुद्धता नहीं घटती है।

Rhenium Powder in Gold : सोने की शुद्धता जांचने वाली मशीनें भी धोखा खा सकती हैं! राजस्थान के जोधपुर में सोने में मिलावट का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने ज्वेलरी बाजार से लेकर हॉलमार्किंग व्यवस्था तक पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्योंकि, चीन से आए रेनियम पाउडर को सोने में मिलाकर उसका वजन तो बढ़ाया जा सकता है, लेकिन सामान्य मशीनों की जांच में उसकी शुद्धता कम नहीं दिखाई देती।

Rhenium Powder in Gold

सोने में मिलावट पकड़ से बाहर

चीन का यह चालाक पाउडर का कारनामा

जोधपुर गोल्ड की प्योरिटी पर में किए गए एक टेस्ट में 7.83 ग्राम 24 कैरेट सोने में 1 ग्राम रेनियम पाउडर मिलाया गया। इससे सोने और पाउडर का कुल वजन बढ़कर 8.83 ग्राम हो गया। हैरानी की बात यह रही कि इसके बाद भी कैरेट जांच में यह मिश्रण 24 कैरेट सोना बताया गया। यानी वजन बढ़ गया, लेकिन मशीन की रिपोर्ट में सोने की शुद्धता पर कोई असर दिखाई नहीं दिया।

End of Feed