Housing News: चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता घर खरीदने के लिए सबसे किफायती शहर, मैजिकब्रिक्स की रिपोर्ट का दावा

Housing News: रियल एस्टेट परामर्श कंपनी मैजिकब्रिक्स ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट बताया कि चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता सबसे किफायती शहर हैं जबकि मुंबई और दिल्ली सबसे कम सस्ते शहर हैं।

Housing News: देश में आवास क्षेत्र में निवेश करने के लिए चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता सबसे किफायती शहरों में से हैं। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी मैजिकब्रिक्स ने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और दिल्ली सबसे कम किफायती शहर हैं। मैजिकब्रिक्स ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट 'प्रमुख भारतीय शहरों में आवास सामर्थ्य' में कहा कि भारत में संपत्ति की कीमत और वार्षिक घरेलू आय का अनुपात (पी/आई अनुपात) 2020 में 6.6 से बढ़कर 2024 में 7.5 हो गया है।

Real Estate, Investing in Housing, Most Affordable City

देश में घर खरीदने के लिए सबसे सस्ता शहर

पी/आई अनुपात के आधार पर, मैजिकब्रिक्स ने कहा कि चेन्नई (5), अहमदाबाद (5), और कोलकाता (5) 2024 में आवासीय निवेश के लिए सबसे किफायती शहरों में से हैं, जबकि मुंबई महानगर क्षेत्र (14.3) और दिल्ली (10.1) सबसे कम किफायती शहरों के रूप में उभरे हैं।

End of Feed