चांदी का भाव आज का 8 जनवरी 2026: चांदी 12000 रुपये हुई सस्ती, जानें पटना, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 8 January 2026: चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 8 January 2026 : चांदी की कीमतों ने फिर बड़ा बदलाव हुआ। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार को सुबह में 2,48,000 रुपये प्रति किलो थी। जो दोपहर तक घटकर 2,35,775 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत 2,35,826 रुपये प्रति किलो हो गई। IBJA के मुताबिक 12,174 रुपये सस्ती हुई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज भारत में चांदी का भाव लुढ़कर 2,52,000 रुपये प्रति किलो हो गया, इसके अनुसार 5000 रुपये सस्ती हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतें 2,50,100 रुपये थी। गुरुवार को सफेद धातु ने पिछले बंद भाव से 1,589 रुपये या 0.62% की गिरावट के साथ ₹2,49,169 का इंट्राडे लो छुआ। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

Silver price today, Silver rate India, chandi ka bhav aaj ka, silver rate today, MCX Silver rate (1)

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

भारत के शहरों में चांदी के भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,520₹25,200₹2,52,000
मुंबई₹2,520₹25,200₹2,52,000
कोलकाता₹2,520₹25,200₹2,52,000
चेन्नई₹2,720₹27,200₹2,72,000
पटना₹2,520₹25,200₹2,52,000
लखनऊ₹2,520₹25,200₹2,52,000
कानपुर₹2,520₹25,200₹2,52,000
मेरठ₹2,520₹25,200₹2,52,000
अयोध्या₹2,520₹25,200₹2,52,000
गाजियाबाद₹2,520₹25,200₹2,52,000
नोएडा₹2,520₹25,200₹2,52,000
गुड़गांव₹2,520₹25,200₹2,52,000
चंडीगढ़₹2,520₹25,200₹2,52,000
जयपुर₹2,520₹25,200₹2,52,000
अहमदाबाद₹2,520₹25,200₹2,52,000
पुणे₹2,520₹25,200₹2,52,000
लुधियाना₹2,520₹25,200₹2,52,000
गुवाहाटी₹2,520₹25,200₹2,52,000
इंदौर₹2,520₹25,200₹2,52,000
बैंगलोर₹2,520₹25,200₹2,52,000
भुवनेश्वर₹2,720₹27,200₹2,72,000
केरल₹2,720₹27,200₹2,72,000
रायपुर₹2,520₹25,200₹2,52,000
हैदराबाद₹2,720₹27,200₹2,72,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत बुधवार को 5,000 रुपये बढ़कर 2,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। सुरक्षित निवेश की मांग और औद्योगिकी खरीदारी से चांदी को समर्थन मिला। मंगलवार को चांदी 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। हाजिर चांदी 2.55 डॉलर यानी 3.15 प्रतिशत टूटकर 78.69 डॉलर प्रति औंस पर रही।

End of Feed